{"_id":"602ac80a8ebc3ee908405d7f","slug":"service-lane-of-shaheed-path-should-be-repaired-soon-lucknow-news-lko565040389","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढामुक्त हो शहीद पथ की सर्विस लेन, एनएचएआई, एलडीए, अंसल एपीआई को डीएम का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढामुक्त हो शहीद पथ की सर्विस लेन, एनएचएआई, एलडीए, अंसल एपीआई को डीएम का आदेश
विज्ञापन
कानपुर रोड से सुल्तानपुर रोड के बीच बदहाल पड़ी शहीद पथ की सर्विस लेन को दुरुस्त किया जाएगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने अंसल एपीआई, एनएचएआई, एलडीए, आवास विकास परिषद और नगर निगम को अपने-अपने भाग को चिह्नित कर उसे दुरुस्त कराने का आदेश दिया है।
डीएम ने कहा कि शहीद पथ का निर्माण करने वाली संस्था एनएचएआई कानपुर रोड से सुल्तानपुर रोड के बीच निरीक्षण कर गड्ढ़ों की सूची बनाएगी। वहीं जहां जरूरी होगा वहां सर्विस लेन बनाने और उसे चौड़ा करने का भी प्रस्ताव देगी। सर्विस रोड पर जहां अंडरपास हैं, उसे भी चौड़ा करने की संभावना पर रिपोर्ट देनी है। साथ ही रोड से अतिक्रमण हटवाने में भी एनएचएआई संबंधित विभाग की मदद लेगा। हुनर हाट के आयोजन के समय सर्विस लेन की बदहाली जिला प्रशासन के सामने आई थी। अमर उजाला ने भी आठ फरवरी को खबर प्रकाशित कर समस्या को उजागर किया था।
अंसल ने कहा, जमीन ही नहीं
डीएम ने अंसल एपीआई को भी अपने भाग में सर्विस लेन का काम पूरा करने के लिए कहा था। जबकि प्रबंधन का साफ कहना है कि जहां सर्विस लेन बननी है, उसके कुछ भाग पर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। वहीं कुछ भाग पर अवैध कब्जे बने हुए हैं। ऐसे में सक्षम स्तर से अगर प्रयास हो तो जमीन मिल सकती है। इसके बाद ही 10 साल से अटकी हुई सर्विस लेन बन पाएगी।