{"_id":"5ba7c858867a557fe978654c","slug":"serious-patients-to-get-blood-soon-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में गंभीर मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, जल्द मिलेगा ब्लड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में गंभीर मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, जल्द मिलेगा ब्लड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू में गंभीर मरीजों की मुश्किल देखते हुए अब उन्हें पहले ब्लड देने की सुविधा दी जाएगी। इससे मरीजों के तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल, केजीएमयू के पैथालॉजी में गंभीर व सामान्य मरीजों के ब्लड सैंपल एक साथ भेजे जाते हैं। ऐसे में सैंपल की क्रॉस मैचिंग कर ब्लड देने की प्रक्रिया में समय लगता है। इसमें मरीजों व तीमारदारों की मुश्किल देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पैथालॉजी में एक दिन में करीब 250 मरीजों के सैंपल भेजे जाते हैं। उनके ब्लड की मैचिंग कराने व ब्लड देने में समय लगता है। पर अब मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन