फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sepoy does rape rehearsal while inquiring to a girl.

थाने में दलित लड़की से किया रेप का रिहर्सल, सिपाही की हरकत से हड़कंप, एसपी ने दिया बयान

Thu, 18 Oct 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज Updated Thu, 18 Oct 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
sepoy does rape rehearsal while inquiring to a girl.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना में दलित किशोरी के साथ रेप का रिहर्सल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक सिपाही पर किशोरी के साथ रेप का रिहर्सल करने का आरोप लगा है। सिपाही की हरकत पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले पर एसपी ने आगे आकर बयान दिया है और दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


दरअसल, छह दिन पूर्व दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश की थी। मुसाफिरखाना थाने के एक गांव में पिछले 12 अक्टूबर को दलित परिवार की 15 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। तभी दो लड़कों ने घर में घुसकर लड़की से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर एक आरोपी भाग निकला जबकि दूसरा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को थाने ले आई। जिसके बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की जगह थाने में ही छोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब दूसरे दिन मां के साथ थाने पहुंची किशोरी को एक सिपाही कार्यालय के किनारे ले गया ओर उससे रेप से जुड़े तथ्यों के संबंध में पूछताछ करने के बाद उससे रेप की कोशिश (जैसा उसने १२ अक्टूबर को हुई घटना के बारे में बताया) की रिहर्सल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही की इस हरकत से दहशतजदा किशोरी व उसकी मां थाने से भाग निकले और पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बुधवार देर रात इस संबंध में किशोरी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ।

किशोरी ने कहा, सामने आया तो पहचान लूंगी

सिपाही की इस हरकत से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में दिए गए बयान में किशोरी ने साफ कहाहै कि वह सिपाही को नाम से नहीं जानती लेकिन सामने आने पर उसे पहचान
सकती है।

वहीं, एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपों की सच्चाई जानने के लिए मामले की गहन छानबीन कराई जाएगी। यदि कोई दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed