फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sensational performance by Lucknow's shooters

Lucknow News: लखनऊ के शूटरों का धमाकेदार प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sensational performance by Lucknow's shooters
लखनऊ। राजधानी की अवध राइफल शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 पदक अपने नाम किया है। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित स्पर्धा में शॉटगन ट्रैप और डबल ट्रैप में 34 और 22 बोर 50 मीटर राइफल स्पर्धा में 2 स्वर्ण, एक रजत पदक मिला। लखनऊ के शूटरों ने लगातार आठ वर्षों से स्वर्ण और रजत पदक जीतने का सिलसिला बरकरार रखा है। शहर की शॉटगन टीम ने ट्रैप स्पर्धा में 92 अंक का स्कोर बनाकर स्वर्ण हासिल किया। दूसरी टीम ने 83 अंक के साथ रजत और तीसरी टीम ने 60 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया। शॉटगन व्यक्तिगत सीनियर मास्टर ट्रैप वर्ग में आईएएस अटल राय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मास्टर ट्रैप एनआर वर्ग में विक्रम राय ने स्वर्ण, अमित अग्रवाल ने रजत पर कब्जा जमाया। सीनियर ट्रैप एनआर वर्ग में रुद्रांश विनायक यादव ने कांस्य, जूनियर ट्रैप एनआर वर्ग में अकबर नकवी ने रजत और गर्वित पांडेय ने कांस्य जीते। यूथ ट्रैप में एनआर वर्ग, डबल ट्रैप मास्टर एनआर वर्ग आदि में भी शूटरों ने पदक जीते। शॉटगन ट्रैप व डबल ट्रैप की कई स्पर्धाओं में भी शहर के शूटरों ने जलवा कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed