फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sensation from two murders: the woman sleeping in the house strangled to death, the body of an old woman found in the bushes

दो हत्याओं से सनसनी : घर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, वृद्धा का झाड़ियों में मिला शव

Mon, 01 Mar 2021 06:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sensation from two murders: the woman sleeping in the house strangled to death, the body of an old woman found in the bushes
वृद्धा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात अलग अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। इससे न सिर्फ संबंधित इलाकों, वरन पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में 45 वर्षीय महिला की हत्या उसके ही घर में गला रेतकर कर दी गई, जबकि आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर में गांव के बाहर झाडिय़ों में 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी। शुरुआती छानबीन में पुलिस को लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दोनों घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी जानकारी हासिल की और अविलंब खुलासे का निर्देश दिया।
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार टांडा कोतवाली अन्तर्गत अजमेरी बादशाहपुर के सघई का पूरा गांव में सोमवार सुबह गांव निवासी सेवाराम की 45 वर्षीय पत्नी अनीता का शव घर में ही पाए जाने से हड़कंप मच गया। पति सेवाराम के अनुसार वह निजी तौर पर मनी ट्रांसफर का काम करता है। रविवार रात वह इसी कार्य के सिलसिले में सुलेमपुर गया था। देर रात जब वापस आया, तो शव पड़ा मिला। अनीता का गला धारदार हथियार से रेता गया था। उस समय उसके चारों बच्चे सो रहे थे। पति के अनुसार उसने यह दृश्य देख गुहार लगा दी। आननफानन में ग्रामीण भी आ गए। इसके बाद टांडा कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय व सीओ संतोष कुमार भी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आलापुर थाना अन्तर्गत मसेना मिर्जापुर गांव के ग्रामीण गांव के बाहर खेत की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। झाडिय़ों में एक वृद्धा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके सिर, नाक व कान से खून बह रहा था। नाक व कान के आभूषण गायब थे। प्रथम दृष्टया ही लग रहा था कि बदमाशों ने वृद्धा की हत्या के बाद उसके आभूषण खींच लिए, जिससे नाक व कान जख्मी हो गए। शव की पहचान मसेना मिर्जापुर निवासी यशोदा देवी (80) पत्नी राजकुमार तिवारी के रूप में हुई। ग्रामीणों की जानकारी पर रोते पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पर एसओ आलापुर बृजेश सिंह व सीओ जगदीशलाल टम्टा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों से मुलाकात कर जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पति राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि हत्या की दो वारदात जिले में हुई है। दोनों में केस दर्ज करा दिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ अविलंब सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पहलुओं पर शुरू हुई छानबीन
आलापुर की घटना को पुलिस सीधे तौर पर लूट की घटना मानकर चल रही है। पुलिस के अनुसार इस बात की संभावना ज्यादा है कि जब महिला शौच के निकली थी, तो उस समय कुछ आसामाजिक तत्व वहां मौजूद रहे हों। उन्होंने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस हालांकि इसके अलावा अन्य विकल्पों पर भी ध्यान केंद्रित किए हुए है। उधर टांडा की घटना को भी फिलहाल शुरुआती दौर में लूट का मामला बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पति ने लगभग 2 लाख की नगदी गायब होने की बात कही है। पुलिस यहां इस मामले को अभी लूट मानने को तैयार नहीं है। पुलिस के अनुसार यहां कई तरह के एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं। विस्तृत छानबीन की जा रही है। उधर हत्या के दोनों मामले सामने आने के बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed