{"_id":"6421be4af83dc8015604256b","slug":"seniority-list-of-basic-teachers-will-now-be-uploaded-till-four-revised-program-for-the-fourth-time-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बेसिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अब चार तक अपलोड होगी, चौथी बार संशोधित कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बेसिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अब चार तक अपलोड होगी, चौथी बार संशोधित कार्यक्रम
Mon, 27 Mar 2023 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:04 PM IST
सार
16 मार्च को जारी आदेश में परिषद ने कहा था कि कहा था कि 21 मार्च तक वरिष्ठता सूची अपलोड की जाएगी। जबकि आपत्ति दर्ज करने की सूचना अलग से दी जाएगी। किंतु लगभग एक सप्ताह तक शिक्षक इसका इंतजार करते रहे और कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सालों बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की शुरू की गई वरिष्ठता निर्धारण प्रक्रिया को लेकर चौथी बार बेसिक शिक्षा परिषद ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार अब बीएसए की ओर से चार अप्रैल तक सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। बीएसए को निर्देशित किया गया है कि सेवा नियमावली व शासनादेश के अनुसार कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
16 मार्च को जारी आदेश में परिषद ने कहा था कि कहा था कि 21 मार्च तक वरिष्ठता सूची अपलोड की जाएगी। जबकि आपत्ति दर्ज करने की सूचना अलग से दी जाएगी। किंतु लगभग एक सप्ताह तक शिक्षक इसका इंतजार करते रहे और कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
अब हाल ही में सचिव परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से चौथी बार संशोधित आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बीएसए की मांग पर संशोधन के बाद वरिष्ठता सूची अपलोड करने की तिथि 04 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। वहीं बीएसए को यह निर्देश दिया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली- 1981 (अद्यतन संशोधित) के नियम 22 के अनुसार वरिष्ठता निर्धारित करें। साथ ही मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत जारी शासनादेशों के अनुसार व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
यह है संशोधित समय सारिणी
04 अप्रैल तक अनंतिम वरिष्ठता सूची एनआईसी पोर्टल पर विकसित होगी
05 से 11 अप्रैल तक अनंतिम वरिष्ठता सूची पर पोर्टल पर शिक्षक आपत्ति दर्ज कराएंगे
12 से 15 अप्रैल तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
17 अप्रैल तक आपत्ति निस्तारण एनआईसी पोर्टल पर दिखाया जाएगा
19 अप्रैल को शाम 04 बजे तक वरिष्ठता सूची का प्रकाशन होगा
21 अप्रैल तक शिक्षक-शिक्षिकाओं का वरिष्ठता क्रमांक दर्ज किया जाएगा
25 अप्रैल तक अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की कार्यवाही