फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   senior students ran away to see the anti ragging

एंटी रैगिंग टीम देख भागे सीनियर

Fri, 23 Aug 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
senior students ran away to see the anti ragging
लखनऊ। बीबीएयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को परेशान करने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार को बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षा में सीनियर इंट्रो कर रहे थे। छात्रों ने इसकी सूचना प्रॉक्टर व एंटी रैगिंग टीम को दी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक सीनियर भाग चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में क्लास खत्म होने के बाद सीनियर पहुंच गए। उन्होंने नए विद्यार्थियों का इंट्रो लिया। हॉबी पूछकर उसके अनुसार कार्रवाई करने को कहा। इसी बीच प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा को सूचना पहुंच गई। उन्होंने एंटी रैगिंग टीम के डॉ. आरएस वर्मा को भेजा। विभाग के उप निदेशक डॉ. धीरेंद्र पांडेय भी पहुंच गए। छात्रों ने टीम को पूरी जानकारी दी। वरिष्ठ सहयोगियों के नाम भी बताए। प्रॉक्टर ने कहा कि छात्रों के फोन करते ही टीम मौके पर गई थी। हालांकि, उस वक्त वहां कोई सीनियर मिला नहीं। यह भी कहा कि एंटी रैगिंग टीम पूरे परिसर में 24 घंटे नजर रखे हुए है। कहीं पर किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed