फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior students attacked an 11th-grade student with a sharp weapon

Lucknow News: 11वीं के छात्र पर सीनियर छात्रों ने किया धारदार हथियार से हमला

Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Senior students attacked an 11th-grade student with a sharp weapon
लखनऊ। हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र कृष्णा ठाकुर पर चार नवंबर की दोपहर छह सीनियर छात्रों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष्णा के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उनके पिता ने आरोपियों के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कृष्णा चारबाग के लोकमानगंज का रहने वाला है। चार नवंबर की दोपहर वो साथी जेयस के साथ छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकला था। पिता विशाल ठाकुर के अनुसार अटल चौराहे के पास 12वीं कक्षा के छह बच्चों ने उसे ऑटो से खींचकर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल कृष्णा को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि विशाल की तहरीर पर सात नवंबर को छह छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है। नामजद सभी आरोपी नाबालिग हैं। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि पहले कॉलेज में कंधा टकराने पर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। छात्र कृष्णा पर धारदार हथियार से हमले की पुष्टि नहीं हुई है। मामूली मारपीट की घटना है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed