{"_id":"5befb198bdec22696e0e5d54","slug":"senior-manager-of-amausi-airport-and-his-wife-died-in-an-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक व पत्नी की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक व पत्नी की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में हादसे के बाद तालाब से कार निकालते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र के उलियापुर गांव के पास शुक्रवार को 20 फीट गहरे तालाब में कार गिरने से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) व उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों लखनऊ से कायमगंज घर लौट रहे थे। हादसा कार का अगला टायर फटने से हुआ। इसके बाद फर्रखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लग गया।
मूलत: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ममापुर गांव निवासी अशोक गंगवार (59) परिवार के साथ लखनऊ के आशियाना में रहते थे। शुक्रवार दोपहर वह पत्नी रीना देवी (55) के साथ कार से गांव आ रहे थे। इस दौरान शमसाबाद के उलियापुर गांव के पास कार का अगला टायर फट गया।
इससे वह बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गई। कार समेत पति-पत्नी पानी में डूब गए। यह देख ग्रामीण तालाब में कूदे और दंपती को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। दंपती को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां अशोक गंगवार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर आवास विकास कॉलोनी निवासी उनके साले आशुतोष अस्पताल पहुंचे। परिवारीजनों ने रीना देवी को आवास विकास तिराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

साथी बोले, हरदिल अजीज थे अशोक
अशोक गंगवार और रीना देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
40 मिनट बाद निकाली जा सकी कार
करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद कार को तालाब से निकाला जा सका। वहीं, क्रेन के चलते फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लग गया।
दिल्ली में नौकरी करता है बेटा
अशोक गंगवार का बेटा आदित्य दिल्ली में विस्तारा एयरलाइंस में नौकरी करता है। बेटी श्वेता रुड़की के इलाहाबाद बैंक में है। दोनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) अशोक गंगवार सरल व हरदिल अजीज थे। शुक्रवार को जब उनके निधन की खबर एयरपोर्ट प्रशासन को मिली तो सबकी आंखें नम हो उठीं।
एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि अशोक गंगवार जून, 2017 में ट्रांसफर होकर लखनऊ आए थे। अमौसी एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक भूपेंद्र ने बताया कि अशोक के रिटायरमेंट में कुछ महीने ही रह गए थे। वह आशियाना में पत्नी के साथ किराये के घर में रहते थे।