फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior Lawyer K Parasaran visits Ayodhya.

Ayodhya: वरिष्ठ वकील के परासरण ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी

Sat, 26 Aug 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Aug 2023 03:15 PM IST
सार

वरिष्ठ वकील के. परासरण ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। वह अपने परिजनों के साथ अयोध्याधाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
Senior Lawyer K Parasaran visits Ayodhya.
सपरिवार श्रीराम जन्मभूमि स्थल पहुंचे के परासरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय में श्रीराम मंदिर का पक्ष रखने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के. परासरण ने शनिवार को सपरिवार अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर की प्रगति देखी और आस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


के. परासरण एक स्थानीय होटल में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह रामनगरी पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गोपाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मधुमिता के घर कैसे आई दिल्ली के ओबेरॉय होटल की चाबी? किसने बुक किया कमरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मधुमिता की डायरी: तुम्हें मेरे दर्द का अंदाजा नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकती, "एम" को अपने पति पर भरोसा नहीं  

इस दौरान के परासरन ने भगवान श्रीरामलला को अपनी श्रद्धा निवेदित की और परिजनों के साथ दीपदान किया और भगवान को झूला झुलाया।

स्थानीय पुजारी संतोष तिवारी व प्रेमचंद्र ने उन्हे अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। परासरन ने रामलला के दर्शनोपरांत जन्मभूमि पथ और राममंदिर कार्यशाला को देखा। इसके बाद अम्मा जी मंदिर जाकर भी पूजन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed