{"_id":"64e9c9a0081808b1810f2f93","slug":"senior-lawyer-k-parasaran-visits-ayodhya-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: वरिष्ठ वकील के परासरण ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: वरिष्ठ वकील के परासरण ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी
Sat, 26 Aug 2023 03:15 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Aug 2023 03:15 PM IST
सार
वरिष्ठ वकील के. परासरण ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। वह अपने परिजनों के साथ अयोध्याधाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
सपरिवार श्रीराम जन्मभूमि स्थल पहुंचे के परासरण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय में श्रीराम मंदिर का पक्ष रखने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के. परासरण ने शनिवार को सपरिवार अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर की प्रगति देखी और आस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
के. परासरण एक स्थानीय होटल में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह रामनगरी पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गोपाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मधुमिता के घर कैसे आई दिल्ली के ओबेरॉय होटल की चाबी? किसने बुक किया कमरा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मधुमिता की डायरी: तुम्हें मेरे दर्द का अंदाजा नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकती, "एम" को अपने पति पर भरोसा नहीं
इस दौरान के परासरन ने भगवान श्रीरामलला को अपनी श्रद्धा निवेदित की और परिजनों के साथ दीपदान किया और भगवान को झूला झुलाया।
स्थानीय पुजारी संतोष तिवारी व प्रेमचंद्र ने उन्हे अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। परासरन ने रामलला के दर्शनोपरांत जन्मभूमि पथ और राममंदिर कार्यशाला को देखा। इसके बाद अम्मा जी मंदिर जाकर भी पूजन भी किया।