{"_id":"5717b9c34f1c1bef378b4799","slug":"senior-ias-officer-rajeev-kumar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट आवंटन घोटाले में वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट आवंटन घोटाले में वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Apr 2016 06:26 AM IST
विज्ञापन
rajeev kumar IAS
- फोटो : rajeev kumar IAS
नोएडा प्लॉट आवंटन घोटाले में जेल की सजा काट रहे वरिष्ठ आईएएस अफसर राजीव कुमार को शासन ने निलंबित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हालांकि इसके आगे की कार्रवाई के पहले सरकार राजीव के सुप्रीमकोर्ट में लंबित याचिका पर निर्णय का इंतजार करने के मूड में है।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि राजीव के निलंबन की सिफारिश उच्च स्तर पर कर दी गई है। अनुमोदन मिलते ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे।
क्या सरकार राजीव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप पत्र भी देने जा रही है, इस सवाल पर रंजन ने बताया कि तय समय के भीतर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। आगे भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाईकोर्ट से तीन साल की सजा पाए कुमार ने बीते सोमवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद कुमार को 48 घंटे के भीतर निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन