फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Send an email... avoid trips to the passport office for common deficiencies.

Lucknow News: ईमेल करें... सामान्य कमियों में बचेगी पासपोर्ट कार्यालय की दौड़

Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Send an email... avoid trips to the passport office for common deficiencies.
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ।
लखनऊ। आजमगढ़ जिले के सत्यम विश्वकर्मा के पासपोर्ट आवेदन में गांव का पता गलत हो गया। गांव व पोस्ट सभी जगह आजमगढ़ लिख गया था। आवेदन पत्र निरस्त कराने लिए उन्हें सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ी, जबकि यह काम ईमेल से हो सकता था। इसी तरह, दोबारा पुलिस सत्यापन भेजने, पते में थाने का नाम बदलवाने आदि के लिए अब पासपोर्ट कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आवेदक अपनी अधिकृत मेल आईडी से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल कर यह काम करा सकते हैं।
विज्ञापन

पासपोर्ट के आवेदन में सामान्य कमियों को दूर करने के लिए अब आवेदकों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने व्यवस्थाओं में सुधार किया है। ईमेल के साथ ही फोन नंबर, व्हाट्सएप और एक्स अकाउंट को सक्रिय किया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए एक सेल बनाई गई है, जो आवेदकों की शिकायतों और समाधान की निगरानी कर रही है। सामान्य कमियों के लिए आवेदक घर बैठे अपनी अधिकृत आईडी से ईमेल करें। यहां उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन समस्याओं का ईमेल से समाधान
- पूर्व में किया गया आवेदन बंद कराना।
- आवेदन में थाने का नाम सही कराना।
- पुलिस सत्यापन रिपोर्ट अनुकूल न आने पर दोबारा सत्यापन के लिए आवेदन करना।
- पासपोर्ट वापस आ जाने की दशा में दोबारा पासपोर्ट मंगाना।
----

तीन काउंटर और दो अफसर कर रहे समस्या का समाधान
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में तीन काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही दो ग्रांटिंग अफसरों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी दूरदराज के जनपदों से आने वाले आवेदकों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही दस्तावेज और कमियों का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना पासपोर्ट निरस्त, जारी होगा नया
बड़हलगंज-गोरखपुर की पूनम गुप्ता नया पासपोर्ट जारी कराने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंची थीं। संबंधित काउंटर पर उनका पुराना पासपोर्ट निरस्त कर कोर्ट के ऑर्डर के क्रम में एक साल के लिए नया पासपोर्ट जारी किया गया। इसी तरह, आजमगढ़ से आए रोहित यादव के आवेदन में कोर्ट की अनुमति का पत्र लगना था। शिकायत पर सुनवाई के बाद अनुमति पत्र जमा कर लिया गया।
यहां कर सकते हैं संपर्क
0522-2307530, grv.rpolucknow@mea.gov.in
इस नंबर पर करें व्हाट्सएप : 9454004092
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed