Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senate: 11 Aspirants for Every B.Sc. Nursing Seat

सीनेट : बीएससी नर्सिंग की हर सीट पर 11 दावेदार

Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Senate: 11 Aspirants for Every B.Sc. Nursing Seat
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) 2026 में इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटों के लिए 1,48,268 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक सीट पर करीब 11 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। इनमें सरकारी और निजी दोनों नर्सिंग कॉलेजों की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनेट 2026 के आंकड़ों ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 2025 में जहां कुल 1,30,929 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 1,48,268 पहुंच गई है। एक वर्ष में कुल आवेदनों में 13.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों और स्थायी नौकरी की संभावनाओं ने बड़ी संख्या में युवाओं को नर्सिंग क्षेत्र की ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए छह जून को सीनेट परीक्षा आयोजित होगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों में सबसे अधिक उत्साह चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स को लेकर देखा जा रहा है। कोविड महामारी के बाद हेल्थकेयर सेक्टर की अहमियत तेजी से बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों के विस्तार, निजी मेडिकल संस्थानों की बढ़ती संख्या और विदेशों में प्रशिक्षित नर्सों की मांग ने युवाओं की सोच को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ स्नातक स्तर ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा में भी नर्सिंग का आकर्षण बढ़ा है। एमएससी नर्सिंग और एनपीसीसी जैसे पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में 14.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि कार्यरत नर्सिंग प्रोफेशनल्स अब एडवांस क्लीनिकल स्पेशलाइजेशन और बेहतर कॅरिअर ग्रोथ की ओर बढ़ रहे हैं।


डॉ. देवगन ने कहा कि नर्सिंग अब केवल सेवा क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है। बेहतर वेतन, नौकरी की स्थिरता और देश-विदेश में बढ़ती मांग ने इसे युवाओं के लिए बेहतर कॅरिअर विकल्प बना दिया है। यही कारण है कि इस बार सीनेट में प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में अधिक कड़ी हो गई है। मेडिकल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले वर्षों में नर्सिंग सेक्टर में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग और बढ़ेगी। ऐसे में इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed