फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semi high speed rail corridor will be constructed from Agra to Varanasi.

आगरा से वाराणसी तक बनेगा सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, यूपीडा की बोर्ड बैठक में हुआ निर्णय

Fri, 29 Nov 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Semi high speed rail corridor will be constructed from Agra to Varanasi.

आगरा से वाराणसी तक सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बृहस्पतिवार को आयोजित 51वीं बोर्ड बैठक में रेल कॉरिडोर के लिए कंसलटेंट चयन को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


कॉरिडोर के लिए रेल मंत्रालय की सहमति मिलने के बाद अब बोर्ड ने रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनोमिक सर्विस (राइट्स) से भी तकनीकी सहयोग लेने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गाजीपुर से वाराणसी तक बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के समानांतर बनेगा। करीब 800 किलोमीटर लंबे रेल कॉरिडोर के निर्माण में राइट्स से आवश्यक तकनीकी सहयोग न्यूनतम दर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि कंसलटेंट चयन के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की भी सैद्धांतिक सहमति ली जाएगी। अवस्थी ने बताया कि बोर्ड बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा की गई। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर जल्द काम शुरू कराने की चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed