फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semester exams for working professionals will begin from 28th

Lucknow News: वर्किंग प्रोफेशनल्स की सेमेस्टर परीक्षा 28 से

Sat, 26 Jul 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 26 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Semester exams for working professionals will begin from 28th
वर्किंग प्रोफेशनल्स की सेमेस्टर परीक्षा 28 से
लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत कामकाजी छात्रों (वर्किंग प्रोफेशनल्स) के लिए राहत भरी खबर है। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने सम सेमेस्टर परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई से 2 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर के चयनित नोडल राजकीय संस्थानों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को समय पर तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए परिषद ने आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in पर परीक्षा कार्यक्रम और नॉमिनल रोल अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिषद के सचिव अजीत कुमार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निर्धारित शुल्क का चालान बनाकर उसकी हार्डकॉपी 27 जुलाई तक परिषद कार्यालय में जमा करनी होगी। नामांकन सूची (नॉमिनल रोल) संस्थानों के लॉगइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत परिषद को सूचित करें। जल्द ही एडमिट कार्ड भी संस्थान लॉगइन और स्टूडेंट्स लॉगइन पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed