फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semester exam in bbau from 14 june

बीबीएयू की सेमेस्टर परीक्षा 14 से 26 जून तक, ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जा सकेंगी परीक्षाएं

Mon, 07 Jun 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Semester exam in bbau from 14 june
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की एंड सेमेस्टर (चौथे, छठे, आठवें व 10वे सेमेस्टर की) परीक्षा का आयोजन 14 से 26 जून के बीच होगा। परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा सकेंगी, इसका निर्णय डीन स्तर पर होगा। डीन, हेड से चर्चा कर टाइम टेबल जारी करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन, ऑनलाइन या ब्लेंडेड मोड से आयोजित की जाएंगी। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। डिजरटेशन को छोड़कर सारी परीक्षा हैंड रिटेन होंगी। अगर परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है तो परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। 45 मिनट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने व आंसर शीट अपलोड करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष पेपर का पैटर्न तय करेंगे। वहीं एआईसीटीई, एनसीटीई, बीसीआई, पीसीआई के नियमों का पालन संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। परीक्षा से पहले संबंधित विभाग योग्य विद्यार्थियों की सूची आदि विस्तृत जानकारी परीक्षा विभाग में देंगे। अगर कोई विभाग ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन करता है तो वह 07 से 10 जून तक परीक्षा विभाग से कॉपी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित की जाएगी। अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। एक तरफ जहां अन्य राज्य विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रमोट करने की चर्चा चल रही है, वहीं बीबीएयू के परीक्षा कराने के निर्णय से विद्यार्थी थोड़े मायूस भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में हुई परीक्षा का अब तक रिजल्ट नहीं
बीबीएयू प्रशासन ने एक तरफ तो एंड सेमेस्टर परीक्षा की तिथि जारी कर दी, लेकिन अभी तक किसी विभाग ने मार्च में हुई परीक्षा का परिणाम नहीं जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने 31 मई को सभी विभागों को पत्र भेजकर एक सप्ताह में मार्च में हुई परीक्षा के परिणाम भेजने को कहा था। ऐसे में एंड सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी ऊहापोह भी है। मार्च में परीक्षा के बाद से कोविड संक्रमण के कारण विवि बंद करना पड़ा था। वहीं अब कोविड प्रोटोकॉल के साथ आवश्यक कार्य करने की अनुमति दी गई है लेकिन अभी भी अधिकतर विभाग नहीं खुल रहे हैं। जिसका असर काम पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed