फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Semester exam from 28 february in Bhasha university

भाषा विश्वविद्यालय ने अपने यहां स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 28 फरवरी से प्रस्तावित

Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Semester exam from 28 february in Bhasha university
भाषा विवि में सेमेस्टर परीक्षा 28 फरवरी से प्रस्तावित। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सोमवार से खुले विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं रफ्तार पकड़ रही हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने अपने यहां स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 28 फरवरी से प्रस्तावित की हैं, जबकि यहां पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। स्नातक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड है।
इसके अनुसार बीए ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगी, जबकि एलीमेंट्री के पेपर 11 मार्च को ही दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन

बीए ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से नौ मार्च तक होंगी।
बीए पहले सेमेस्टर के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 28 फरवरी से 12 मार्च तक, बीकॉम ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीकॉम तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा के अनुसार बीकॉम पहले सेमेस्टर बैक पेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीबीए पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीबीए पहले सेमेस्टर बैक पेपर, इंप्रूवमेंट की परीक्षा 3 से 11 मार्च तक, बीबीए तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 3 मार्च तक, बीसीए ऑनर्स पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीसीए तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी।

बीजेएमसी ऑनर्स पहले सेमेस्टर की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक, बीजेएमसी तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) 28 फरवरी से 3 मार्च मक होंगी। बीएससी पहले सेमेस्टर नियमित की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी। बीटेक पहले सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed