{"_id":"588917d84f1c1b9e7dcf4fd6","slug":"self-defence-training-for-girls-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस व पीसीएस के सपने संजोए बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस व पीसीएस के सपने संजोए बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jan 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
आईएएस और पीसीएस के सपने संजोए सिविल परीक्षा की तैयारियों में जुटी प्रदेश की बेटियों ने बुधवार को आत्मरक्षा के गुर सीखे। उनका कहना था कि इससे आत्मबल बढ़ा है वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी।
विज्ञापन
अलीगंज स्थित केंद्र में बेटियां सिविल परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं। पांच महीने का प्रशिक्षण पूरा होने से पहले किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन
बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक यशभारती अवार्डी और लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर अभिषेक यादव का कहना है कि प्रशिक्षण से किशोरियों का आत्मबल बढ़ा है। उनके अंदर अकेले बाहर निकलने का डर खत्म हुआ है।
विज्ञापन
केंद्र प्रशासनिक अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि पढ़ाई के साथ सुरक्षा के गुर से किशोरियों में आत्मबल में मजबूती आई है। वे शुरू में आईं थी तो काफी सहमी रहती थीं, अब खुलकर अपनी बात रखती हैं।