{"_id":"5cbf667bbdec2213ed0cde49","slug":"self-claimed-jem-area-commander-threaten-to-kill-yogi-bhagwat-and-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी, भागवत और केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, खुद को बताया जैश का एरिया कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी, भागवत और केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, खुद को बताया जैश का एरिया कमांडर
Wed, 24 Apr 2019 12:54 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी और उत्तराखंड में दो रेलवे स्टेशन मास्टर के पास आतंकवादी संगठन के नाम से पहुंची चिट्ठी ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। इस चिट्ठी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय स्वंय सेवक के प्रमुख मोहन भागवत को जान से मारने की धमकी दी गई है।
उक्त दोनों रेलवे स्टेशनों पर भेजी गई एक जैसी चिट्ठी में 13 मई को शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत और रोहतक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी है। जबकि 16 मई को इलाहाबाद, अयोध्या, गाजियाबाद और दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों और बस स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Trending Videos
कई राज्यों को भेजा गया अलर्ट
दो पेज केइस पत्र की लिखावट और भाषा को देखकर सुरक्षा एजेंसिया इसे शरारत मान रही हैं। लेकिन फिर भी इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड राज्य को अलर्ट भेजा है।
पत्र लिखने वाले ने खुद को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है और लिखा है कि ‘हे मेरे मौलाना मुझे माफ कर। मेरे जेहादी की मौत का बदला जरूर लूंगा।’ इसके बाद रेलेवे स्टेशन, धार्मिक स्थल, प्रमुख नेताओं को धमकी का जिक्र है। आखिर में लिखा है ‘आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद, एरिया कमांडर मैसुर अहमद जम्मू कश्मीर, सिंध पाकिस्तान’।
इस बाबत एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि पत्र की जांच की जा रही है साथ ही सभी प्रमुख स्थलों पर चेकिंग और सतर्कता के निर्देश डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी किए गए हैं। एटीएस भी पूरी तरह से सतर्क है।