फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Self center facility will be cancelled from degree colleges

बोर्ड परीक्षा के बाद डिग्री कॉलेजों में भी समाप्त होगी स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली

Thu, 26 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
Self center facility will be cancelled from degree colleges
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड के बाद अब डिग्री कॉलेजों में भी स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली समाप्त की जाएगी। उप मुख्यमंत्री और उच्च तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में यह घोषणा की।

विज्ञापन


वे यहां शिक्षक सम्मान समारोह और मिनी कल्चरल फेस्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड में स्वक्रेंद्र परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में उपस्थित न रहें।
विज्ञापन


इसी तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों में स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली समाप्त की जाएगी। परीक्षा केंद्र के गेट और कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे नकल पर लगाम लगेगी। उन्होंने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों की ग्रुप इंश्योरेंश राशि साढ़े तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने, नौकरी के दौरान मृत्यु होने की दशा में उनके आश्रितों को नौकरी देने और कर्मचारियों के लिए समय से प्रमोशन देने की बात भी कही।

इसके तहत ओएसडी को असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार को डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रार खाली पद भी भर सकेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियमित भर्ती न हो पाने की दशा में कुलपति अवकाशप्राप्त शिक्षकों से पढ़ाई करवा सकते हैं।

कौशल विकास के लिए सर्टिफिकेट कोर्स

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कौशल विकास के लिए छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। छात्र डिग्री कोर्स के साथ ही कौशल विकास का कोर्स कर सकेंगे। माध्यमिक स्तर पर उन्होंने 70 फीसदी पाठ्यक्रम एनसीईआरटी का करने की बात कही। बाकी का 30 फीसदी पाठ्यक्रम राज्य की जरूरत के हिसाब से तय किया जाएगा। इससे छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
 

ताजमहल अलौकिक इमारत

डॉ. शर्मा ने कहा कि ताजमहल को लेकर कोई विवाद नहीं है। यह अलौकिक इमारत है। इसे बनाने में हमारे लोगों का खून पसीना लगा है। यह हमारी पहचान है। इसको लेकर वे कोई विवादित बयान नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed