फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Selected candidates of police recruitment will be brought to Lucknow by buses of Transport Corporation

Lucknow News: परिवहन निगम की बसों से लखनऊ लाए जाएंगे पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थी

Wed, 11 Jun 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Selected candidates of police recruitment will be brought to Lucknow by buses of Transport Corporation
लखनऊ। पुलिस भर्ती के च्यनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में 15 जून को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को लखनऊ लाने-ले जाने के लिए बसों की डिमांड भेजी गई है। ऐसे में बसों की व्यवस्था के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को परिवहन निगम के अपर परिवहन निदेशक राम सिंह वर्मा ने दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने परिवहन निगम से पुलिस भर्ती के चयनित 60,244 अभ्यार्थियों को विभिन्न जिलों से लखनऊ लाने और वापस जाने के लिए बसों की डिमांड भेजी है। 12 से लेकर 15 जून तक 24 घंटे निगम के डीजल पंप खुले रहें। बसों को फ्री डीजल दिया जाए। चालक परिचालकों की ड्यूटी लगाने व उन्हें भत्ता देने के बाबत भी निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी स्लिप तीन प्रतियों में जारी की जाएं। नियमित चालक और समन्वयक को प्रतिदिन 225 रुपये और संविदा चालकों को 400 रुपये का भुगतान निर्धारित रहेगा। अन्य कोई भत्ता देय नही होगा। प्रत्येक बस साफ-सुथरी व तकनीकी रूप से मेंटेन होनी चाहिए। चालक परिचालक वर्दी में होने चाहिए। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से हों। 25 बस पर एक समन्वयक को पर्यवेक्षकीय नियन्त्रण के लिए भेजा जाए। उपलब्ध करायी जाने वाली बसों की सूचना क्षेत्रीय स्तर पर संकलित कर बस संख्या और उसके चालक का नाम व मोबाइल नम्बर मुख्यालय को भेजा जाएगा। बसों की कुल संख्या का दस प्रतिशत रिजर्व में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed