फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   See when the result will come of SI recruitment

यूपी: पढ़िए दरोगा भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर

Mon, 18 Aug 2014 10:44 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
See when the result will come of SI recruitment

दरोगा के चार हजार पदों पर सीधी भर्ती के लिए चल रही कवायद का आखिरी नतीजा जनवरी के पहले पखवारे में आएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2011 के रिक्त पदों के लिए हो रही इस भर्ती में लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली और गोरखपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को 14 सितंबर को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में बैठना होगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आईजी अनिल अग्रवाल ने बताया कि मुख्य लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन में शामिल होना होगा। इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रिजल्ट को लेकर प्रशासन गंभीर

See when the result will come of SI recruitment

आईजी ने बताया कि भर्ती के परिणामों को दिसंबर में ही निकालने की कोशिश है, लेकिन अगर किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो पाएगा तो जनवरी 2015 के पहले पखवारे में अंतिम परिणाम हर हाल में घोषित कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि पहले आए शासनादेश में कहा गया था कि 24 जुलाई 2014 तक प्रवेश पत्र उपलब्‍ध करवा दिए जाएंगे।

जिसके बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आई कानूनी अड़चन

See when the result will come of SI recruitment

दरअसल सिविल पुलिस में दारोगा के 3698 व पीएसी में प्लाटून कमांडर के 312 पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के लिए यह परीक्षा दो साल पहले होनी थी, लेकिन दौड़ की दूरी को लेकर नियमावली में हुए संशोधन के कारण इसमें कानूनी अड़चन आ गई थी।

शुरुआत में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ की बाध्यता और महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 मिनट में पांच किलोमीटर की बाध्यता रखी गई थी, जिसे नियमावली में संशोधन के जरिये कम कर दिया गया था।

मामला अदालत में पहुंचने पर पूर्व में प्रभावी नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

ये किए गए संशोधन

See when the result will come of SI recruitment

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार संशोधित नियमावली के तहत जिन अभ्यर्थियों ने सात जुलाई 2013 और नौ जुलाई 2013 को शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी, उन्हें पूर्व नियमावली के तहत दौड़ पूरी करनी होगी।

जिन अभ्यर्थियों ने मूल नियमावली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, उन्हें दोबारा दौड़ में शामिल नहीं होना होगा।

ऐसे अभ्यर्थी 14 सितंबर को प्रस्तावित मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अर्ह माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed