{"_id":"5dab1e6c8ebc3e93bb4c7826","slug":"security-was-provided-to-kamlesh-tiwari-in-sp-govt-but-yogi-government-didn-t-says-akhilesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में कमलेश को जो सुरक्षा दी गई थी वह योगी सरकार में नहीं मिली : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में कमलेश को जो सुरक्षा दी गई थी वह योगी सरकार में नहीं मिली : अखिलेश यादव
Sat, 19 Oct 2019 08:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को रामपुर में कमलेश तिवारी की हत्या पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। आज उस कमलेश तिवारी की मां भी सपा सरकार और आजम खां के काम को याद कर रही है कि आजम खां और सपा सरकार में उन्हें सुरक्षा मिली। आज तो हालात यह है कि जनता और पुलिस का पता नहीं चलता कि कौन क्या-क्या ठोंक रहा है।

#WATCH SP leader Akhilesh Yadav on #KamleshTiwari murder case: His mother's statement is repeatedly being played on television. She's saying that the only time they were provided security was during SP government. But Yogi government didn't provide security pic.twitter.com/ks6e24CVZU
— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2019
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी जी को लगता है कि व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोंक दो। झांसी में रात को बारह बजे एक आम आदमी का एनकाउंटर कर दिया जाता है। इसके बाद उसे रातभर एंबुलेंस में घुमाया जाता है और शाम को जानकारी दी जाती है जबकि, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।
अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो दोषी जेल जाएंगे। सौ नंबर की गाड़ी की व्यवस्था भी हमने दी थी। कोई सिपाही सोच नहीं सकता था कि वह इनोवा कार में घूमेगा, लेकिन इस सरकार ने गाड़ी भी छीन ली और अधिकारियों को दे दी।