फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security system of the district jail will be hi-tech in lucknow

तिहाड़ की तर्ज पर होगी कैदियों से मुलाकात, चोरी से सामान पहुंचाने पर लगेगी लगाम

Sat, 21 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
security system of the district jail will be hi-tech in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ  की जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। इसकी पहल शुरू कर दी गई। अब कैदियों से मुलाकात तिहाड़ जेल की तर्ज पर कराई जाएगी। एक्रेलिक की शीट लगाकर मुलाकात कक्ष की खिड़कियों को पूरा बंद किया जाएगा। साथ ही मुलाकाती इंटरकॉम पर कैदियों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


एक्रेलिक शीट लगने से कैदी परिचित को देख तो सकेगा, लेकिन छू नहीं पाएगा। इससे चोरी छिपे आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तुआें का कैदियों तक पहुंचाने पर रोक लगाई जाएगी। इसकी शुरूआत 25 जुलाई से हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला जेल में सात पाकिस्तानी सहित कुल 43 आतंकी बंद हैं।

इसके कारण जेल अतिसंवेदनशील मानी जाती है। अक्सर मुलाकात के दौरान बंदियों के परिचितों के जरिए जेल के अंदर कई आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री भी पहुंच जा रही थी। इस पर लगाम लगाने के लिए 12 मुलाकात खिड़कियों में दो को हाईटेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिड़कियों पर एक्रेलिक की शीट लगाई गई है। यहां पर हाईप्रोफाइल बंदियों व आतंकियों की मुलाकात होगी। धीरे-धीरे यह व्यवस्था सभी खिड़कियों पर की जाएगी। साथ ही मुलाकात कक्ष में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर से होकर जाना पड़ेगा। चाहे वह जेल अधिकारी हो या कर्मचारी।

चोरी से कैदियों तक सामान पहुंचाने पर लगेगी लगाम

security system of the district jail will be hi-tech in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय के मुताबिक, ट्रायल के लिए प्रथम चरण में दो ही खिड़कियों पर तिहाड़ जेल का पैटर्न लागू किया जाएगा। इसमें हाईप्रोफाइल बंदी अनुभव मित्तल, फर्जी मंत्री अभिषेक निगम, विक्रम कोठरी, राहुल कोठरी व गायत्री प्रजापति के अलावा आतंकियों की मुलाकात कराई जाएगी।

इससे चोरी छिपे आपत्तिजनक व नशीली सामग्री के जेल में प्रवेश पर रोक लगेगी। साथ ही मुलाकात के दौरान भीड़ में तेज बोलने से एक दूसरे की बात सुनने की समस्या से भी निजात मिलेगी। एक्रेलिक शीशे से एक तरफ से दूसरी तरफ दिखाई तो देगा, लेकिन आवाज नहीं जाएगी। साथ ही मजबूत होने के कारण इसे तोड़ना नामुमकिन है। एक्रेलिक शीशा कानपुर से मंगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed