{"_id":"6a612d3975cbcad3c70aa7c1","slug":"security-personnel-chased-and-beat-up-a-teenager-at-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-lko1096-1840968-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने किशोर को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने किशोर को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
किशोर को पीटते सुरक्षा कर्मी और स्टाफ।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने आए 15 वर्षीय किशोर को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ाकर पीट दिया। विवाद इतना बढ़ा कि इमरजेंसी परिसर में अफरातफरी मच गई। कुछ समय के लिए मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी प्रभावित रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 15 वर्षीय एक किशोर मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि उसने सुरक्षा गार्ड से कुछा पूछा, जिस पर कहासुनी हो गई। परिजनों और तीमारदारों का आरोप है कि गार्ड ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिर किशोर के साथ मारपीट की। सड़क पर दौड़ाकर पीट दिया।
इस पर किशोर के साथ आए लोगों का गुस्सा भड़क उठा। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। तीमारदारों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने पहले हमला किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। घटना का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।