{"_id":"64e2b176f25a0978220c2f73","slug":"security-of-ram-temple-handed-over-to-upssf-from-next-month-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राममंदिर की सुरक्षा अगले माह से यूपीएसएसएफ के हवाले, सीएम योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राममंदिर की सुरक्षा अगले माह से यूपीएसएसएफ के हवाले, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Mon, 21 Aug 2023 06:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:06 AM IST
सार
योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अगले महीने से उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के हवाले करने के साथ ही पूरे शहर को सजाने-संवारने के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था व अवस्थापना विकास की परियोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अगले महीने से उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के हवाले करने के साथ ही पूरे शहर को सजाने-संवारने के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के साथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अगले महीने से अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था में उप्र विशेष सुरक्षा बल को तैनात करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों के आवास, वर्दी, लॉजिस्टिक सुविधा मुहैया कराने से संबंधित सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को विधिवत प्रशिक्षित करने के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को कैप्सूल कोर्स तैयार कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्यटक पुलिस व यातायात पुलिस को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन