{"_id":"64928e38de573a58e60fdbf7","slug":"security-of-manoj-muntshir-house-in-amethi-increased-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush: विवाद और बढ़ा, मुंबई के बाद मनोज मुंतशिर के अमेठी के घर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush: विवाद और बढ़ा, मुंबई के बाद मनोज मुंतशिर के अमेठी के घर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा
Wed, 21 Jun 2023 01:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:35 PM IST
सार
आदिपुरुष फिल्म के संवादों को लेकर हो रहे विवाद के बीच संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के आवास की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय एसओ को इस पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आदि पुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के गौरीगंज स्थित आवास की निगरानी पुलिस ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बता दें कि मनोज मुंतशिर का गौरीगंज कस्बे में फ्लाईओवर के पास आवास है। यहां पर उनके परिजन रहते हैं। आदि पुरुष फिल्म के संवाद को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच अब पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है।
ये भी पढ़ें - बड़ा सवाल: क्या यूपी में बिग बॉस की भूमिका में कुबूल किए जाएंगे अखिलेश? नेतृत्व का मुद्दा सुलझाना आसान नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लू व गर्मी कम होने पर पूर्वांचल को मथेगी सपा, शून्य से आगे बढ़ने की शुरुआत, रणभूमि में उतरेंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन
मामले में एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उनके आवास पर पुलिस तैनात करने व परिजनों को सुरक्षा देने को कहा गया था। लेकिन, परिजनों की असहमति के बाद अब उनके घर के आसपास पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। संबंधित एसओ को इस पर स्वयं नजर रखने को कहा गया है।