फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security of Kanwariyas will remain impregnable, district divided into five zones, 15 sectors

Lucknow News: अभेद्य रहेगी कांवड़ियों की सुरक्षा, पांच जोन, 15 सेक्टर में बंटा जिला

Mon, 03 Jul 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Security of Kanwariyas will remain impregnable, district divided into five zones, 15 sectors
रायबरेली। सावन माह के साथ ही मंगलवार से कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले को पांच जोन, 18 सेक्टरों में विभाजित करके कांवड़ियों की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। एसडीएम-सीओ जोन, जबकि थानेदार, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही नहीं गंगा घाटों पर खास तैयारी की गई है। पांच घाटों पर ड्रोन के जरिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही घाटों पर नाविक तैनात कर दिए गए हैं। घाटों के किनारे बैरीकेटिंग करा दी गई है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा सकुशल निपटाने के लिए पुलिस के लिए एक चुनौती है। किसी तरह की चूक न होने पाए, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। जिले के जिन रूटों से होकर कांवड़िए गंगा जल भरकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाएंगे, उस रूट पर पीआरवी तैनात रहेगी। थाने के दरोगा व सिपाही कांवड़ियों पर नजर रखेंगे। एबुलेंस तक की व्यवस्था कराई गई है। जिले में ऊंचाहार के गोकना, सरेनी के गेगासो के अलावा डलमऊ और दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के दो घाटों पर एक-एक ड्रोन से कांवडिय़ों की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। इन स्थानों पर कांवड़िए गंगाजल भरने के लिए पहुंचते हैं। एसपी ने सरेनी के गेगासो, डलमऊ घाट के अलावा लालगंज स्थित बालेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। एसपी ने सीओ लालगंज महिपाल पाठक, सीओ डलमऊ इंद्रपाल सिंह से घाटों पर सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उधर, सावन माह शुरू होते ही शिव मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिस रूट से कांवड़िए का आवागमन होगा, उस रूट के सभी ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी, ताकि खाद्य सामग्री के नाम पर कांवड़ियों से मनमाना रेट न वसूला जाए। यदि ऐसा कोई ढाबा मालिक नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़िए पारंपरिक तरीके से ही डीजे बजाएंगे। किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed