फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security of ayodhya before december six.

6 दिसंबर: अभेद्य सुरक्षा में कैद हुई अयोध्या, प्रशासन की चेतावनी- सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Wed, 05 Dec 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Wed, 05 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
security of ayodhya before december six.
- फोटो : amar ujala

विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि 6 दिसंबर को लेकर रामनगरी को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद कर दिया गया है। मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर सुरक्षा की कमान आरएएफ व पीएसी के हवाले कर दी गई है।

विज्ञापन


अयोध्या में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थलों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की खास नजर रहेगी। देहात क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि 6 दिसंबर पर बाबरी एक्शन कमेटी के यौम-ए-गम और विहिप के विजय दिवस सहित अन्य संगठनों द्वारा कार्यक्रम करने के एलान को लेकर जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शन-पूजन से कोई रोक नहीं है, लेकिन सुरक्षा व शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राउंड द क्लॉक जांच व तलाशी अभियान जारी

6 दिसंबर को कई हिंदू संगठनों द्वारा किए गए आयोजनों के एलान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राम जन्मभूमि की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरियर कर पहरेदारी सख्त कर दी गई है। पुलिस महकमे ने राउंड द क्लॉक जांच व तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है। रामनगरी समेत पूरे जिले में बुधवार को सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया कि जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है। सुरक्षा के लिहाज से छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएफ, चार एडिशनल एसपी, 10 डिप्टी एसपी, 10 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 500 सिपाही सहित डॉग स्क्वॉयड, बम स्क्वॉयड व खुफिया विभाग की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed