फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security guard was murdered with chopper in Lucknow

UP News: चापड़ से वार करके सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, मुंबई में करता था नौकरी; खुलासे के लिए पांच टीमें गठित

Sat, 28 Jun 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

चापड़ से वार करके सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। वह रायबरेली का रहने वाला था। मुंबई में नौकरी करता था। किसी के साथ लखनऊ आया था। आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
security guard was murdered with chopper in Lucknow
साबिर अली की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले साबिर अली (40) की चापड़ से वार करके हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रायबरेली निवासी मुन्ना और उसके साथियों पर है। साबिर मूल रूप से रायबरेली में नयापुरवा, निरालानगर का रहने वाला था। इस पर मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मुन्ना व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा की है। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे एक युवक की हत्या होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पास से एक मोबाइल मिला। उस मोबाइल से कॉल करने पर रायबरेली निवासी वसीम ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के गुर सीखेंगे पुलिसकर्मी, एएसपी से लेकर सिपाही तक को दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम ने बताया कि 2017 में साबिर, मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वसीम का आरोप है कि मुन्ना ने साथियों संग बदला लेने के लिए भाई की हत्या कर दी। 

पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी

इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला कि शाबिर किसी के साथ खदरा पहुंचा था। यहां उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर भाई वसीम और रायबरेली पुलिस आ रही है। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed