फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security for ikbal ansari.

बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ी, चार गनर व एक दरोगा हुए तैनात

Sat, 17 Nov 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 17 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
security for ikbal ansari.
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा खतरे की आशंका जताए जाने पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में अब चार गनर व एक दरोगा तैनात किया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बुधवार को इकबाल ने 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा के मद्देनजर खतरे की आशंका जताई थी। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

इकबाल ने कहा था कि 25 नवंबर को लाखों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। भीड़ किसी के नियंत्रण में नहीं रहती। इसलिए अयोध्या में रहने वाले मुसलमानों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि अयोध्या में धर्म के आधार पर कार्य हों किसी को कोई नुकसान न हो। सरकार भीड़ को नियंत्रित करे। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य की सरकारों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मकसद राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाना है। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के अनुसार धर्मसभा में एक लाख से भी ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed