फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security for bypoll in Uttar Pradesh

यूपी में राजनाथ के कार्यक्रम पर आयोग ने मांगा जवाब

Thu, 28 Aug 2014 11:44 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
security for bypoll in Uttar Pradesh

भाजपा के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब लखनऊ आए राजनाथ के कार्यक्रम की रिपोर्ट आयोग ने मांगी। आयोग ने प्रशासन से जवाब मांगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 11 विधानसभा व एक लोकसभा की सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में क्विक रिस्पांस टीम लगाई जा रही है।

इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को उनके यहां सुरक्षा का प्लान मांगा है। इसी के अनुसार क्षेत्रों में केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जो बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, बिजनौर व बलहा हैं। यहां के डीएम ने जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार क्षेत्र में पानी घट रहा है।

विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त रहे क्षेत्रों में भी होगी वोटिंग

security for bypoll in Uttar Pradesh

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बाढ़ का पानी घटने से इन क्षेत्रों में अब मतदान कराने में कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले राजनैतिक दलों के साथ हुई चुनाव आयोग की बैठक में दलों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मतदान बाद में कराने के लिए कहा गया।

हालांकि आयोग ने कहा कि वे डीएम से लगातार रिपोर्ट मंगाकर समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा ने पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारियों की शिकायत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो भी शिकायतें थीं, उन्हें चुनाव आयोग भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार होगी कार्रवाई

security for bypoll in Uttar Pradesh

सिन्हा ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी गई है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से यह मांगा जा रहा है कि जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हुआ क्या वह लखनऊ पूरब विधानसभा क्षेत्र में आता है?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी जिला प्रशासन की रिपोर्ट होगी उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि निर्वाचन विभाग के अफसर ने बाद में बताया कि इंदिरा प्रतिष्ठान लखनऊ पूरब विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता है।

विज्ञापन

अमित शाह के कार्यक्रम की भी हुई समीक्षा

security for bypoll in Uttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 अगस्त को लखनऊ आए थे। उन्होंने इस दौरान कई कार्यक्रम किए। शहर में लगी धारा 144 का भी उल्लंघन हुआ।

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। इस रिपोर्ट पर आयोग में समीक्षा हुई।

आयोग ने कुछ और बिंदुओं की रिपोर्ट जिला प्रशासन से फिर मांगी है। सिन्हा ने बताया कि रिपोर्ट आते ही उसे आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed