फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security cover of transformers started getting repaired

Lucknow News: दुरुस्त होने लगा ट्रांसफार्मरों का सुरक्षा घेरा

Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Security cover of transformers started getting repaired
नूरबाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की जाली को दुरुस्त किया गया।
लखनऊ। हुसैनगंज के फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में करंट से सात वर्षीय फहद की मौत के बाद आखिरकार लेसा प्रशासन जाग गया है। बृहस्पतिवार से ट्रांसफार्मरों व पेटी की सुरक्षा घेरे वाली जर्जर जालियों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया। इससे राहगीरों के करंट लगने का खतरा टलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर-पेटी के बिना जाली वाले गेट से अंदर जाकर गेंद उठाने के दौरान फ्यूज वायर के करंट की चपेट में आकर फहद की जान गई थी। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित कर जाली सिस्टम पर सवाल उठाए थे। इसके बाद लेसा ने इनमें सुधार की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक नूरबाड़ी उपकेंद्र के गाड़ी अड्डा के पास ट्रांसफार्मर-पेटी की टूटी-फूटी जाली और बेतरतीन तरीके से पड़े केबल को दुरुस्त कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर-पेटी की जाली की मरम्मत के बाद उसका रंग-रोगन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नूरबाड़ी के जेई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर-पेटी के सुरक्षा घेरे को सही किया गया है। गाड़ी अड्डा, समराही पुलिस चौकी और शुक्रवार को बवाली हाता में रखे ट्रांसफार्मर-पेटी की मरम्मत की जाएगी।




चौक में फाइबर शीट से घेराबंदी शुरू

विक्टोरिया उपकेंद्र के तहत चौक कोतवाली के पास तितर-बितर पड़े एलटी केबल और ट्रांसफार्मर-पेटी की टूटी जालियों को सही करने का काम भी शुरू हो गया है। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली के पास खुले दिख रहे एलटी केबल को फाइबर शीट से ढकने का काम किया गया है। शुक्रवार से जालियों की मरम्मत का काम होगा। मूंगफली मंडी, सरकटा नाला, नक्खास पार्क के 400 केवीए के ट्रांसफार्मर-पेटी, राजाबाजार, नक्खास बाजार, बिल्लौचपुरा के 630 केवीए, दरिया मस्जिद 250 केवीए ट्रांसफार्मर-पेटी और चौक सराफा व बानवाली गली में एलटी पैनल बॉक्स को दुरुस्त किया जाएगा।

नूरबाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की जाली को दुरुस्त किया गया।

नूरबाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की जाली को दुरुस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed