फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   secretary suspended for irregularities in assistant teachers recruitmant.

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर सचिव सुत्ता सिंह निलंबित, जांच कमेटी गठित

Sat, 08 Sep 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Sep 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
secretary suspended for irregularities in assistant teachers recruitmant.
सुत्ता सिंह
बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता के लिए दोषी पाए जाने पर सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, सुत्ता सिंह को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए आईएएस अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा रूबी सिंह को बेसिक शिक्षा परिषद की नई सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम में 41,556 अभ्यर्थी चयनित हुए थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए घोषित किए गए रिजल्ट में दो, पांच व सात अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व एनआईसी ने जिले आवंटित कर दिए थे। जिला आवंटन के बाद इन अभ्यर्थियों का मामला दूसरे परीक्षार्थियों के संज्ञान में आने और अधिकारियों के जांच के दायरे में फंसने के डर से बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 14 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में मात्र दो अंक पाने वाले गोरखपुर के अरुण कुमार को देवरिया, पांच अंक पाने वाले महराजगंज के निजाम हुसैन को महराजगंज, 54 अंक पाने वाले इटावा के संजय कुमार को मैनपुरी, 41 अंक पाने वाली अलीगढ़ की बीना को अलीगढ़, 19 अंक पाने वाले बाराबंकी की दीपलता को बाराबंकी, 62 अंक पाने वाली पूजा को सीतापुर, 55 अंक पाने वाले सत्यपाल चौहान को बलरामपुर, 22 अंक वाले शिवेंद्र कुमार वर्मा को बाराबंकी व 44 अंक पाने वाले दीपक कुमार को बाराबंकी जिला आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में गड़बड़ियों को देखते हुए सुत्ता सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed