फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Secretary summoned for reply in birth certificate case, inquiry ordered in illegal possession case

Lucknow News: जन्म प्रमाणपत्र मामले में सचिव का जवाब तलब, अवैध कब्जा मामले में जांच के आदेश

Sun, 18 Jan 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Secretary summoned for reply in birth certificate case, inquiry ordered in illegal possession case
तहसीलों में लगे समाधान दिवस।
लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी ने जनसुनवाई की। इस दौरान सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जी निस्तारण के मामलों पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। एक ग्रामीण ने जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पंचायत सचिव पर टालमटोली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चंदनापुर निवासी गजेंद्र कुमार सिंह बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए चार महीने से बख्शी का तालाब ब्लॉक कार्यालय और सचिव धीरज कुमार यादव के चक्कर काट रहे थे। समाधान दिवस में गजेंद्र सिंह ने अपनी समस्या डीएम के समक्ष रखी। डीएम ने सीडीओ के माध्यम से सचिव को तलब किया, जिसके बाद प्रमाणपत्र बन गया। सीडीओ ने पूर्व में की गई शिकायतों के सबूत मांगे हैं, जिसके आधार पर सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा की शिकायत
इटौंजा अटेसुआ निवासी बुजुर्ग महिला महदेई ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी से उनकी तीन बीघा जमीन अपने नाम करवा ली है। यही नहीं, प्रॉपर्टी डीलर को कागजों में गलत तरीके से महिला का पौत्र तक दर्शा दिया गया है। डीएम ने तहसीलदार को इसके जांच के निर्देश दिए हैं। उसरना पंचायत के छोटेलाल ने इटौंजा-पहाड़पुर रोड किनारे स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत की। डीएम ने जांच के लिए एसडीएम को टीम गठित करने का निर्देश दिया है। वहीं, चंदनापुर में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा, एक किशोरी का बदायूं से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर बालिग दिखाने, नगुआमउ के ग्रामीणों ने गांव में तालाब की खोदाई की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिहाबाद में वृद्धा पेंशन और विद्युत बिल संबंधी समस्याएं

मलिहाबाद में ग्राम रसूलपुर निवासी 66 वर्षीय अमृत लाल ने बताया कि उन्हें लगभग एक वर्ष से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। जागतापुर निवासी गोविंद ने शिकायत की कि बिल बकाया होने के कारण उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। बिल जमा करने के बाद स्मार्ट मीटर लगाया गया, लेकिन 20 हजार रुपये का गलत बिल आया है।

समाधान दिवस में खास
पांचों तहसीलों में कुल 445 शिकायतें प्राप्त, जिनमें से 87 का मौके पर निस्तारण किया गया। बीकेटी में सबसे अधिक 37 प्रकरणों निस्तारण डीएम की मौजूदगी में किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेष प्रकरणों के निस्तारण और उसके फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सबसे अधिक 262 शिकायतें राजस्व विभाग और 57 पुलिस विभाग की रहीं।


मोहनलालगंज में उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल
तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक कार्यालय को तहसील से नौ किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने की योजना के विरोध में शनिवार को वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर समाधान दिवस में हंगामा किया, जिससे फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। वकीलों का कहना है कि तहसील परिसर के पास ही सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिसका प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को जिला स्तर पर ले जाएंगे। इस दौरान बार एसोसिएशन मोहनलालगंज के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, महामंत्री रामलखन यादव धरने पर बैठ गए। एसडीएम पवन पटेल व एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के आश्वासन के बाद वकीलों ने धरना समाप्त किया।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

तहसीलों में लगे समाधान दिवस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed