{"_id":"68c33f01d50fbd2dae022166","slug":"secretariat-employee-raped-a-girl-after-befriending-her-lucknow-news-c-13-knp1002-1380098-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सचिवालय कर्मी ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सचिवालय कर्मी ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म
Fri, 12 Sep 2025 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने युवती को चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के आरोपी सचिवालय कर्मचारी डालीबाग निवासी गुलजार उल हक को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि युवती मूल रूप से गोंडा की रहने वाली है और हजरतगंज स्थित पीजी में रहती हैं। कुछ दिन पहले सचिवालय के पास उनकी मुलाकात आरोपी गुलजार से हुई थी।
आरोपी के मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने इन्कार कर दिया था। एक दिन युवती भूतनाथ मार्केट स्थित शोरूम में खरीदारी करने गई थी। बिलिंग के वक्त उन्होंने अपना मोबाइल नंबर वहां नोट कराया था। आरोपी ने शोरूम से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फिर उन्हें फोन किया। आरोपी ने युवती से मीठी-मीठी बातें कर उनसे दोस्ती कर ली।
बीते 25 दिसंबर को आरोपी ने युवती को बहाने से अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही और फिर उनसे दूरी बना ली।
विज्ञापन
युवती ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार रात आरोपी गुलजार को गिरफ्तार कर लिया।
आठ साल तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार
इसके अलावा महानगर निवासी युवती की आठ साल पहले देवरिया रामपुर कारखाना पंचफेड़ा निवासी सुमित कनौजिया से मुलाकात हुई थी। सुमित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी काफी समय तक युवती के साथ लिवइन में रहा और कुछ वक्त पहले उन्हें छोड़ दिया। परेशान होकर युवती ने केस दर्ज कराया। बुधवार देर रात महानगर पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।