फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second phase voting for nagar nikay election of Uttar Pradesh.

दूसरे चरण का मतदान जारी, लखनऊ चुनेगा अपनी पहली महिला मेयर

Sun, 26 Nov 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Second phase voting for nagar nikay election of Uttar Pradesh.
मतदान करने के बाद खुशी जाहिर करती मतदाता

नवाबों का शहर लखनऊ आज शहर की पहली महिला मेयर चुनने के लिए वोट डाल रहा है। शहर के 23.27 लाख मतदाता निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लोकतंत्र के यज्ञ में सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान की आहुति दे रहे हैं। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


100 साल में पहली बार महिला के लिए आरक्षित हुई सीट
1916 में यूपी नगरपालिका अधिनियम एक्ट बना और 1917 में पहली बार किसी भारतीय ने लखनऊ नगर निगम की बागडोर संभाली। तब से हमेशा पुरुष ही शहर का मेयर रहा। सीट आरक्षित होने के बाद पहली बार किसी महिला के सिर ताज सजेगा।
विज्ञापन


प्रमुख पार्टियों के मेयर उम्मीदवार
भाजपा : संयुक्ता भाटिया
सपा : मीरा वर्धन
बसपा : बुलबुल गोडियाल
कांग्रेस : प्रेमा अवस्थी।
(19 उम्मीदवार मैदान में हैं मेयर पद के लिए)

23.27 लाख वोटर लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में
1.16 लाख वोटर नगर पंचायतों में
110 वार्डों में चुने जाएंगे पार्षद

वाराणसी समेत 25 जिलों में 1.29 करोड़ लोग डालेंगे वोट

Second phase voting for nagar nikay election of Uttar Pradesh.

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद समेत 25 जिलों में 1.29 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका परिषद और 132 नगर पंचायतों में 24,622 प्रत्याक्षियों के भाग्य का दांव पर लगा है।

भाजपा का इम्तिहान
6 नगर निगमों में होंगे चुनाव, इसमें से 5 भाजपा के कब्जे में
- पहली बार नगर निगम बने मथुरा-वृंदावन। यहां से हेमामालिनी सांसद और श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर।

- लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ को पांच सभाएं करनी पड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed