फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second phase election of nagar nikay big test for BJP.

निकाय चुनाव: दूसरे चरण में 6 नगर निगमों में भाजपा की कड़ी परीक्षा, पांच पर हैं BJP के मेयर

Sun, 26 Nov 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
second phase election of nagar nikay big test for BJP.

नगरीय निकायों के दूसरे चरण के चुनावों में रविवार को असली इम्तिहान भाजपा का होना है। जिन 6 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें अभी तक 5 में भाजपा के मेयर थे जबकि मथुरा-वृंदावन पहली बार नगर निगम बना है। मथुरा-वृंदावन में जीत-हार भाजपा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह उसके सांस्कृतिक एजेंडे का खास हिस्सा है। प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होेने के कारण वाराणसी नगर निगम भी भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


दूसरे चरण में राजधानी लखनऊ समेत 6 नगर निगमों, 51 पालिका परिषदों व 132 नगर पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। भाजपा ने इनमें अपने मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद और लखनऊ में 2012 में भाजपा के मेयर निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन


मथुरा तब नगर निगम नहीं था जबकि इलाहाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अभिलाषा गुप्ता मेयर चुनी गईं थी। विधानसभा चुनाव से पहले अभिलाषा के पति नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंदी भाजपा में शामिल हो गए थे। वह न केवल भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते वरन कैबिनेट मंत्री भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह इलाहाबाद नगर निगम भी भाजपा के कब्जे में आ गया। भाजपा ने इस बार अभिलाषा को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा के साथ ही नंदी को कड़ा इम्तिहान देना पड़ रहा है।

मथुरा में श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर

second phase election of nagar nikay big test for BJP.

पहली बार नगर निगम बने मथुरा-वृंदावन में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा उम्मीदवार को कांग्रेस और सपा से चुनौती मिल रही है। मथुरा में कांग्रेस का एक पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध भी निर्वाचित हो चुका है।

मथुरा से भाजपा विधायक  श्रीकांत शर्मा प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी यहां से सांसद हैं। इन दोनों की प्रतिष्ठा भी मथुरा नगर निगम के चुनाव से जुड़ी हुई है।

लखनऊ में सीएम ने की पांच सभाएं
राजधानी लखनऊ में भाजपा की संयुक्ता भाटिया के सामने सपा की मीरा वर्धन, बसपा की बुलबुल गोदियाल, कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी और आम आदमी पार्टी की प्रियंका माहेश्वरी चुनावी ताल ठोंक रही हैं।

राजधानी में चुनाव की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा की मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सभाएं कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। कई मंत्री चुनाव प्रचार में लगे हैं। अन्य नगर निगमों में सीएम ने एक-एक चुनावी सभा को संबोधित किया है।

वाराणसी अलीगढ़, गाजियाबाद पर भी नजरें

second phase election of nagar nikay big test for BJP.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह व उनके सांसद बेटे राजबीर सिंह के गृह जनपद अलीगढ़ और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद में भी नगर निगम व अन्य निकायों के चुनावों पर नजरें लगी हुई हैं।

इन तीनों ही क्षेत्रों में 2012 में भाजपा मेयर का चुनाव जीती थी। इन सीटों को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed