फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second ODI between Afghanistan and Westindies.

दूसरा वनडे जीत विंडीज ने बनाई निर्णायक बढ़त, अफगानिस्तान को 47 रन से मात

Sun, 10 Nov 2019 12:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Nov 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Second ODI between Afghanistan and Westindies.
- फोटो : amar ujala

248 रन का बचाव करने उतरी वेस्टइंडीज ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान को 47 रन से मात देते हुए वनडे सीरीज में 2-0 से निर्णायक बढ़त बनाई। विंडीज के 247 रन के जवाब में अफगान टीम 45.3 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। एकतरफा रहे मुकाबले में विजेता टीम से निकोलस पूरन ने अहम मौके पर 50 गेंदों पर 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में कोट्रेंल के अलावा चेज और वॉल्श ने तीन-तीन शिकार बनाकर मेहमान टीम को शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन


साझेदारी निभाने में अफसल रहे अफगान बल्लेबाज
248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक रन के योग पर पहला विकेट जावेद अहमदी (0) खोने के बाद अफगान बल्लेबाजों के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। एक समय टीम के चार बल्लेबाज महज 79 रन के योग पर पवेलियन लौट गए। 105 रन के योग पर टीम को पांचवां झटका लगा, जब इकराम 19 रन के निजी योग पर चेज की गेंद पर होल्डर को कैच दे बैठे।
विज्ञापन


नजीबुल्लाह और नबी का प्रयास व्यर्थ
लगातार गिर रहे विकेटों के बीच नजीबुल्लाह ने मो. नबी के साथ मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 177 के योग पर नजीबुल्लाह (56) और मो. नबी (32) के आउट होते ही टीम की जीत की सारी संभावनाएं धूमिल हो गई। देखते ही देखते पूरी टीम 45.4 ओवर में 200 रन पर लुढ़क गई। वेस्टइंडीज से कोट्रेल ने 29, चेज ने 30 और चेज ने 36 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंडीज की सतर्क शुरुआत
इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सीरीज के अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शाई होप और इविन लेविस ने सतर्क शुरुआत करते अफगान कप्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 24.4 ओवर में 98 रन जोड़कर टीम के लिए मजबूत आधारशिला रखी। यहां 43 रन के योग पर खेल रहे शाई होप अफगान कप्तान राशिद की गुगली को पढ़ न सके और विकेट के सामने पगबाधा आउट हुए।

मध्यक्रम ने किया निराश
137 रन के योग पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जावेद अहमदी की गेंद पर विकेटों के पीछे से बोल्ड हो गए। कुछ ही देर के बाद पहले वनडे के हीरो रहे रोस्टन चेज महज नौ रन के निजी योग पर मुजीब की गेंद पर बोल्ड हो गए। 156 के योग पर टीम को चौथा झटका लगा। यहां बेहतरीन दिख रहे हेटमायर नबी की गेंद पर मिड ऑफ में छक्का जड़ने के बाद अगली ही गेंद को मिसटाइम कर बैठे और मिडऑफ पर खड़े जावेद को कैच दे बैठे। विंडीज कप्तान कीरोन पोलार्ड का दूसरे वनडे में फ्लाप शो जारी रहा और वे तीन रन के निजी योग पर शरीफुद्दीन की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हुए।

पूरन ने संभाला मोर्चा

160 रन के योग पर पांच विकेट खोने के बाद एकबारगी लग रहा था कि विंडीज की टीम अफगानिस्तान के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकेंगे, लेकिन निकोलस पूरन ने मुश्किल वक्त में एक छोर संभाला और आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच उन्होंने राशिद की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का मारकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। नवीन उल हक की गेंद पर आउट होने से पहले पूरन ने 67 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के जमाए।

स्कोर बोर्ड
वेस्टइंडीज- 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 247 रन
शाई होप पगबाधा बो राशिद खान 43, इवन लुइस बो जावेद अहमदी 54, हेटमायर का अहमदी बो मो. नबी 34, चेज बो मुजीब 9, पूरन का शरीफुद्दीन को नवीन उल हक 67, कीरोन पोलार्ड का एंड बो शहीफुद्दीन अशरफ 3, होल्डर रन आउट 9, शेफर्ड क शरीफुद्दीन बो नवीन उल हक 6, जोसफ नाबाद 1, वाल्श का राशिद बो नवीन उल हक 4, अतिरिक्त 17, विकेट पतन- 1/98, 2/106, 3/137, 4/156, 5/160, 6/182, 7/232, 8/242, 9/247, गेंदबाजी- मुजीब उर रहमान 10-1-52-1, नवीन उल हक 9-0-60-3, शरीफुद्दीन अशरफ 9-1-37-1, राशिद 10-1-45-1, मो. नबी 10-2-37-1, जावेद अहमदी 2-0-10-0

अफगानिस्तान 45.4 ओवर में 200 रन पर आउट
हजरतउल्लाह का कोट्रोंल बो चेज 23, जावेद अहमदी का एंड बो कोट्रोंल 0, रहमत शाह रन आउट 33, इकाराम का होल्डर बो चेज 19, असगर अफगान का लेविस बो चेज 3, असगर अफगान का लेविस बो चेज 56, नजीबुल्लाह का पूरन बो कोट्रेल 56, मो. नबी पगबाधा वॉल्श 32, राशिद खान स्टंप पूरन बो वॉल्श 2, शरीफुउद्दीन का हेटमायर बो वॉल्श 13, मुजीब का शेफर्ड बो कोट्रेल 0, नवीन उल हक नाबाद 8, अतिरिक्त 11, विकेट पतन- 1/1, 2/54, 3/61, 4/79, 5/109, 6/177, 7/177, 8/184, 9/185, 10/200, गेंदबाजी- कोट्रेल 9-0-29-3, होल्डर 10-1-52-0, रोस्टन चेज 10-0-30-3, जोसफ 6-0-22-0, शेफर्ड 3-0-22-0, पोलार्ड 1-0-1-0, वॉल्श 6.4-0-36-3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed