{"_id":"5f86dd6c6c6ed21d633fe655","slug":"second-episode-of-zindagi-master-class-season-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी मास्टर क्लास से कल जुड़ें, बनें बदलाव के भागीदार, व्हाट्सएप नंबर पर पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी मास्टर क्लास से कल जुड़ें, बनें बदलाव के भागीदार, व्हाट्सएप नंबर पर पूछे सवाल
Wed, 14 Oct 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अगर आप में है कुछ कर गुजरने का जज्बा और जुनून तो जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 खास आपके लिए है। अमर उजाला व यूनिसेफ के इस संयुक्त आयोजन में युवाओं के लिए वेबिनार की शृंखला शुरू की गई है। इस कड़ी में दूसरी वेबिनार 15 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे से होगी। इसका प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी होगा।
विज्ञापन
वेबिनार की थीम ‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ है। इसके तहत हम सामुदायिक सेवाओं के महत्व पर बात करेंगे। महामारी के दौरान सामुदायिक सेवाओं का महत्व और उसमें युवाओं की भागीदारी की जरूरत खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा की एक अहम कड़ी है। इनका महत्व इसलिए भी है कि उत्तर प्रदेश में 3,07,600 युवा जनमानस की सेवा में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सामुदायिक सेवा में युवाओं की भागीदारी, उनके महत्व पर बात करने के लिए हमारे साथ होंगे एनएसएस उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमालि शर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 विजेता क्रिस जॉन।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी के युवाओं की टीम हमारे साथ वेबिनार का हिस्सा होगी। वहीं, नवयुग कन्या महाविद्यालय, पायनियर मान्टेसरी, ब्राइटवे स्कूल के अलावा प्रदेश के कई स्कूलों को शिक्षक व युवा हमारे साथ होंगे।
हमारे व्हाट्सएप नंबर पर पूछे सवाल
जो लोग विशेषज्ञों से सवाल पूछना चाहते हैं वे हमारे नंबर 7617566164 पर व्हाट्सएप करें।