फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second death in a week due to dengue in Lucknow health department on alert

लखनऊ में डेंगू: हफ्ते भर में दूसरी मौत से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, इस बार बीमारी ने ली छात्रा की जान

Mon, 18 Oct 2021 10:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 Oct 2021 10:26 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है छात्रा की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ठाकुरगंज के अंबरगंज के छात्र की निजी अस्पताल में मौत हुई थी। डेंगू पॉजिटिव होने के बाद वह वेंटिलेटर पर चला गया था।
 

विज्ञापन
Second death in a week due to dengue in Lucknow health department on alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में घातक हो रहे डेंगू ने अब सातवीं की छात्रा की जान ले ली। हफ्ते भर में डेंगू से यह दूसरी मौत है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। काकोरी के बढ़ौना गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष रविराज की बेटी वंशिका (12) को पांच दिन पहले बुखार आया था। पिता ने पास के अस्पताल में दिखाया, पर डॉक्टर ने डेंगू की जांच नहीं लिखी। 

विज्ञापन


शनिवार रात छात्रा को उल्टी होने लगी। रविवार शाम हालत गंभीर होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। परिवारीजन वंशिका को पहले चरक अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने ईसीजी समेत अन्य जांचें कराईं, लेकिन उसके शरीर में हरकत बंद हो चुकी थी। इस पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डेंगू से मौत के बाद भी संबंधित सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है छात्रा की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ठाकुरगंज के अंबरगंज के छात्र की निजी अस्पताल में मौत हुई थी। डेंगू पॉजिटिव होने के बाद वह वेंटिलेटर पर चला गया था।


दो मौतों के बाद टूटी विभाग की नींद
डेंगू से दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि जहां डेंगू के मरीज मिले हैं उस इलाके के आस-पास दवाओं का छिड़काव कराने संग फॉगिंग कराई जाए। घर-घर टीमें भेजकर भी बुखार-डेंगू के मरीज खोजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed