UP News: दिशा की बैठक में सांसद राहुल गांधी, एक दिन पहले सड़क पर विरोध करने वाले यूपी के मंत्री भी पहुंचे
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विस्तार
रायबरेली के ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद सांसद राहुल गांधी दिशा की बैठक में पहुंचे। जिस तरह से राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उससे बैठक में गहमागहमी होने की संभावना है। हालांकि, बैठक में राज्यमंत्री भी पहुंचे और सांसद राहुल के पास ही उनकी भी कुर्सी लगाई गई थी।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के रायबरेली आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया था और धरना देते हुए सड़क पर बैठ गए थे। इसके बाद बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल दगे हुए बम हैं।
सांसद प्रशासनिक अधिकारियों से पूर्व की बैठक के कार्यों की पूर्ति के साथ जिला अस्पताल में आईसीयू शुरू न होने पर भी सवाल कर सकते हैं। अपने दौरे में राहुल गांधी ने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। वोट चोर गद्दी छोड़ के मुद्दे को भी सांसद ने रायबरेली में उछाला है। उनका कहना है कि इस मुद्दे को आने वाले दिनों में कई चरणों में लोगों के सामने रखा जाएगा। लोगों को सच्चाई मालूम चलेगी।
ऊंचाहार विधायक ने दिशा की बैठक का किया बहिष्कार
ऊंचाहार विधायक डा मनोज कुमार पाण्डेय ने दिशा की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की मां को गाली दिए जाने के मामले में माफी मांगनी चाहिए। इस पर सांसद ने माफी मांगने से इंकार कर दिया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.