फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second day of Rahul Gandhi's Amethi visit.

राहुल को नहीं बर्दाश्त मोदी सरकार, बयानों से पार कर दी हदें

Wed, 19 Aug 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Second day of Rahul Gandhi's Amethi visit.

दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। हारीपुर की चौपाल में राहुल ने कहा कि मोदी जी के विदेश घूमने से हिंदुस्तान का विकास नहीं होने वाला है।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी को झूठा वादा करने में देश का सबसे माहिर व्यक्ति करार दिया। दहियावां में राहुल गांधी ने कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिलेगा का नारा भी लगवाया।
विज्ञापन


क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी का तेवर काफी आक्रामक रहा। भेटुआ के हारीपुर में आयोजित चौपाल में पहुंचते ही राहुल गांधी मोदी पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले चुनाव हुआ और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चुनाव सभाओं के दौरान मोदी ने लंबे-चौड़े वादे किए थे कि काला धन वापस लाकर सभी हिंदुस्तानियों के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजूंगा। किसानों की मदद के लिए बिजली, पानी, सड़क सहित कई सुविधाएं मुहैया कराकर हिंदुस्तान की सूरत बदलने का वादा करने वाले नरेंद्र मोदी एक वर्ष में एक भी वादा पूरा नहीं कर सके।

देश की जनता से मुंह छिपाने के लिए मोदी लगातार विदेश का दौरा कर रहे हैं जबकि हिंदुस्तान का दौरा नहीं हो रहा है। कहा कि मोदी जी के विदेश घूमने से हिंदुस्तान का विकास नहीं होने वाला है।

जब मोदी के पैसा पैसा नहीं तो वो देंगे कैसे?

Second day of Rahul Gandhi's Amethi visit.

राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों से 15 लाख रुपये खाते में आने की बात पूछी तो भीड़ की ओर से आवाज आई कि 15 रुपये भी नहीं मिले। इस पर राहुल ने लोगों से मोदी से सवाल करने को कहा।

उन्होंने ललित मोदी की मदद करने पर सुषमा स्वराज और वसुंधरा पर भी निशाना साधा। भूमि बिल पर हमला बोलते हुए उस बिल को सिर्फ देश के पांच-सात उद्योगपतियों के लिए बनाए जाने की बात कही।

मंगलवार को बिहार की जनसभा में बिहारियों को 160 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा पर भी राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए एक और झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पैसा ही नहीं तो कहां से देंगे मोदी जी। दहियावां की चौपाल में राहुल गांधी ने कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिलेगा का नारा भी लगवाया।

जगह-जगह रुके राहुल
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार करीब 12 बजे राहुल गांधी मुंशीगंज गेस्ट हाउस से निकले तो उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। रामनगर में ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, रामराज मिश्र व अशोक दुबे तो बेनीपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने स्वागत किया।

यहां से निकले राहुल गांधी थौरा, भेटुआ, कनकापुर, मठिया, ग्वाल चौराहा, शहरी, बैधिकपुर, कल्याणपुर, दहियावां, भादर सहित कई गांवों में सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ देखकर अपने वाहन से नीचे उतरकर सभी से मिले। उनका परिचय व हालचाल पूछा।

राहुल गांधी हाय-हाय के नारे लगाने पर हुई पिटाई

Second day of Rahul Gandhi's Amethi visit.

हारीपुर से निकल कर जब राहुल बैधिकपुर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे मौजूद भीड़ देखकर नीचे उतरे और लोगों का हालचाल जानने लगे। ग्रामीण राहुल के लिए तख्त लगाए थे। ग्रामीणों ने राहुल से तख्त तक आने को कहा तो वे अपने वाहन की ओर बढ़ गए। इस पर ग्रामीणों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। राहुल नारे को अनसुना करते हुए अपने वाहन पर सवार होकर आगे के लिए निकल गए।

ग्रामीणों ने कही राहुल से शादी करने की बात
शहरी गांव में जब राहुल ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे तभी भीड़ से आवाज आई कि राहुल भइया कब तक अकेले आओगे। अब तो शादी कर लो। इस पर राहुल मुस्कुराकर आगे बढ़ गए।

विरोध करने पर कांग्रेसियों ने ग्रामीण को पीटा
हारीपुर में जब राहुल गांधी चौपाल को संबोधित करने जा रहे थे तभी वहां मौजूद हारीपुर निवासी रामजस राहुल हाय-हाय का नारा लगाने लगा। इस पर वहां मौजूद कई कांग्रेसी उसे भीड़ के बीच से दबोचकर बाहर ले गए और उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर बाजार के बाहर तक खदेड़ दिया।

जब नहीं बजा स्पीकर
हारीपुर में जब राहुल गांधी चौपाल को संबोधित करने पहुंचे तो राहुल अपने वाहन में रखे छोटे स्पीकर सिस्टम को लिया। राहुल जब बोलना चाहे तो उससे आवाज ही नहीं आई। करीब पांच मिनट तक स्वयं राहुल व साथ चल रहे अन्य लोग उसे दुरुस्त करने की कोशिश किए जब वहां नहीं बन सका तो राहुल ने बिना स्पीकर के ही चौपाल को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed