फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second day of Menka Gandhi Amethi visit.

बिजली विभाग की शिकायतों पर चढ़ा मेनका गांधी का पारा, एसडीओ को जमकर लगाई लताड़

Sun, 28 Jul 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jul 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Second day of Menka Gandhi Amethi visit.
अफसरों संग बैठक के दौरान सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जिले की सांसद मेनका गांधी का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब उनके सामने बिजली विभाग की ढेरों शिकायतें आईं। जिस पर उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को बैठक में सबके सामने ही जमकर लताड़ लगाई।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ जिले के विकास व समस्याओं को लेकर बैठक की। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें उन्हें बिजली विभाग की मिलीं। जिस पर उन्होंने एसडीओ को बैठक में ही खड़ा कर जमकर खरी खोटी सुनाई और कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने कहा कि उनके पास चार से पांच हजार शिकायतें आती हैं। उनमें से सबसे ज्यादा बिजली विभाग की होती हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें शिकायतें दूर करने का तरीका बताएंगे और बिजली के बिल में सुधार से संबंधित कैम्प आठ अगस्त को लगाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के सभी वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मेनका गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। दोपहर बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

मेनका ने जयसिंहपुर तहसील के अठैसी गांव में फायर स्टेशन का भूमि पूजन किया और अफसरों को एक साल में काम पूरा करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed