{"_id":"24a15fee4d5458010fc38043bd0ede38","slug":"second-day-of-legislative-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच पेश हुआ 7112 करोड़ का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच पेश हुआ 7112 करोड़ का बजट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानमंडल सत्र के दूसरे कार्य दिवस पर बुधवार को वित्तीय वर्ष 2013-14 का पहला अनुपूरक बजट 7112 करोड़ रुपये का पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
इसमें अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ ही राज्य आकस्मिकता निधि से पैसा लेकर किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए जरूरी रकम की व्यवस्था है।
जब विधान परिषद में गूंजा कुत्तों का आतंक!
इसमें लघु, मध्यम और बड़ी सिंचाई परियोजनाओं के साथ लोक निर्माण विभाग के अधूरे कार्यों को पूरा करने पर सरकार का जोर है।
बेरोजगारी भत्ता और राम मनोहर लोहिया आवास के लिए भी पैसे की मांग किए जाने के संकेत हैं। सोनभद्र में कनहर सिंचाई परियोजना नाम से एक प्रोजेक्ट की घोषणा भी हो सकती है। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार नई स्कीम का भी ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन
कहां कितने करोड़ दिए
आगरा-लखनऊ वे के लिए 50 करोड़
अयोध्या-मथुरा-चित्रकूट वे के लिए 1- करोड़
डेयरी कॉम्प्लेक्स के लिए 5 करोड़
बदायूं मेडिकल कॉलेज के लिए 5 करोड़
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 10 करोड़
लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ के लिए 4 करोड़
इटावा में मेडिकल कॉलेज के लिए 15 करोड़
कन्नोज में क्रिकेट स्टेडियम के लिए 5 करोड़
हाईकोर्ट के जजों की लाइब्रेरी के लिए 35 करोड़
एयरपोर्ट और हवाईपट्टी के लिए 170 करोड़
नया हवाई जहाज खरीदने के लिए 40 करोड़
रायबरेली के एम्स के लिए 8.55 करोड़
निर्मल भारत अभियान के लिए 10 करोड़
उपभोक्ता फोरम के नए भवन के लिए 5 करोड़
राज्यपाल सचिवालय के लिए 22 लाख
इटावा में मतस्य महाविद्यालय के लिए 50 लाख
लोहिया ग्रामीण आवास के लिए 100 करोड़
सीएम कार्यालय आधुनिकीकरण के लिए लगभग 41 करोड़