{"_id":"60efe56105fdb96cc870184f","slug":"second-day-meeting-of-ram-mandir-nirman-samiti-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में पत्थरों के प्रयोग व सुरक्षा पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में पत्थरों के प्रयोग व सुरक्षा पर हुई चर्चा
Thu, 15 Jul 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:50 PM IST
सार
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सर्किट हाउस में बैठक हुई। बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बुनियाद में ललितपुर के ग्रेनाइट पत्थरो का प्रयोग व सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के दूसरे दिन की बैठक सर्किट हाउस में शुरू हो चुकी है। बैठक में बैठक में निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट मौजूद हैं। बैठक में आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बुनियाद में ललितपुर के ग्रेनाइट पत्थरो का प्रयोग व सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा रही है।
नवंबर से शुरू होगा पत्थरों को लगाने का काम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद मामले में लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पहली बार समीक्षा करने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जमीन खरीद मामले को लेकर भी चर्चा हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई बैठक दो घंटे चली। बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और तुरंत बैठक स्थल से रवाना हो गए। इस बीच ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय बैठक के पहले दिन केवल मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राममंदिर के नींव की 15 लेयर तैयार हो चुकी है, 16 वीं लेयर बनाने का काम चल रहा है। बरसात के मौसम के बीच काम निरंतर संचालित रहे इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। अक्तूबर तक नींव भराई का काम पूरा कर लेने का ट्रस्ट का लक्ष्य है। बताया कि नवंबर से पत्थरों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा।