29334 शिक्षक भर्ती: शुरू होगी दूसरी काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में प्रशासन की भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हों पर 29334 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ठीक तरह से आगे बढ़ रही है।
शासन ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव बेसिक शिक्षा निदेशालय से मांगा है।
शासन ने निदेशक बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा से शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा है, जिससे दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा सके।
29,334 पदों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग में मात्र 4,883 अभ्यर्थी ही आए थे। इसलिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
31 जुलाई तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया
गणित व विज्ञान के 29,334 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को हुई थी। जिसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देंगे।
ये है स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति
= सूबे में जूनियर हाईस्कूल-----76,782
= कुल पद जिनपर भर्ती होनी है-----29,334
= गणित-----14,667
= विज्ञान-----14,667
= कुल आवेदन आए-----3,80,000
= जूनियर में टीईटी पास-----2,64,928