फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second consecutive win for UP

Lucknow News: यूपी की लगातार दूसरी जीत

Fri, 05 Dec 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Second consecutive win for UP
जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 
लखनऊ। सुभाष बोया के बहुमुखी प्रदर्शन (नाबाद 36 रन और चार विकेट) की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को दस विकेट से करारी मात दी। अन्य मुकाबलों के तहत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम खराब शुरुआत के चलते उबर न सकी। देखते ही देखते पूरी का पुलिंदा 15.2 ओवर में 66 रन पर बंध गया। जसराज सिंह (22) सर्वोच्च स्कोर रहे। सुभाष बोया ने दस रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जवाब में उत्तर प्रदेश ने महज 3.4 ओवर में बिना विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

सुभाष बोया ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए 36 रन बनाए, जबकि चंदन 17 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र ने हरियाणा को नौ विकेट से करारी मात दी। हरियाणा के 130 रन के लक्ष्य को महाराष्ट्र ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से सीताराम ने 66 और आशीष ने 31 रन बनाए, जबकि महेश ने दो विकेट लिए। तीसरे लीग मुकाबले में मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को चार विकेट से हरायाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के 193 रन के लक्ष्य को मध्य प्रदेश ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से मो. शहजाद ने 75 और रजत ने 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि पराजित टीम से रत्नेश ने 58 और अजय ने 53 रन बनाए। प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में पंजाब ने बिहार को 38 रन से पराजित किया। पंजाब के 225 रन के जवाब में बिहार की टीम 20 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना सकी। विजेता टीम की ओर से जतिंदर कुमार ने 74 गेेंदों पर 15 चौकों की मदद से 137 रन की शतकीय पारी खेली।

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

जयपुरिया ग्राउंड में पंजाब और बिहार की टीम के खेला गया मुकाबला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed