फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second budget of uttar pradesh government.

योगी सरकार के दूसरे बजट में नई योजनाओं की रहेगी भरमार, आलू किसानों पर विशेष ध्यान

Tue, 30 Jan 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
second budget of uttar pradesh government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

योगी आदित्यनाथ सरकार को पहले बजट में ही किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करने के लिए नई योजनाओं के लिए हाथ बांधना पड़ गया था। मगर दूसरे बजट में ऐसी बंदिश नहीं होगी। नए बजट में नई योजनाओं की भरमार होगी।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकार 2018-19 के बजट में आलू किसानों की समस्या के समाधान के लिए नई योजना लाने की तैयारी कर रही है। तो शहरी क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गौवंश संरक्षण से जुड़ी नई योजना भी आ सकती है। मुख्यमंत्री योगी जनजातियों के विकास को लेकर लगातार फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तमाम वनग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की पहल की है। नए बजट में थारू जनजातियों से संबंधित संस्कृति को संरक्षित करने के लिए बलरामपुर जिले के इमिलिया कोडर में एक संग्रहालय की स्थापना की घोषणा के भी संकेत हैं। वहीं, कुकरैल वन क्षेत्र में पर्यटन व जैव विविधता केंद्र की स्थापना के एलान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा किया था। इस बजट में यह वादा पूरा हो सकता है। वाराणसी में इसकी स्थापना का प्रस्ताव है। प्रदेश में पर्यटन को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रमुख स्थलों से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत वायु सेवा शुरू करने का भी एलान होगा।

सरकार हर मंडल से हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्नाव में राजा राव राम बख्श सिंह शहीद पार्क के पर्यटन व अवस्थापना सुविधाओं के विकास की बहुत पुरानी मांग भी इस बजट में पूरी हो सकती है।

अयोध्या में दीपोत्सव, गोरखपुर में साउंड एंड लाइट शो

second budget of uttar pradesh government.

पिछले दिनों ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की गई थी। इसकी अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिए जाने के संकेत हैं। पर्यटन विकास की योजना में अयोध्या में दीपोत्सव के अलावा गोरखपुर में साउंड एंड लाइट शो, सीतापुर में नैमिषारण्य के विकास पर भी नजरें इनायत होंगी। नई पर्यटन इकाइयों के प्रोत्साहन व सुविधाओं के लिए भी बजट में बात हो सकती है।

निजी घरों पर सोलर पावर प्लांट को मिलेगा प्रोत्साहन
ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार आम लोगों को अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है। बजट में निजी आवासों पर ग्रिड संयोजित सोलर प्लांट की स्थापना से जुड़ी योजना का भी एलान हो सकता है।

साथ ही बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए कैपिसिटर बैंक स्थापित करने से जुड़ी योजना भी आ सकती है। इसके अलावा कोटे की दुकानों में ई-पाज मशीन लगाई जा रही हैं। बजट में एफपीएस आटोमेशन एंड डीबीटी योजना के लिए पीएमयू संचालन को भी मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed